चाईबासा, जून 20 -- चाईबासा। प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम अभियान के तहत 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने लोगों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 21 जून को जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में रन फॉर योगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- रन फोर योग में दिखा धनबाद के लोगों का उत्साह यह भी पढ़ें- रन फॉर योगा में दिखा छात्रों का उत्साह

हिंदी हिन्दुस्तान की ...