रन फॉर योग कार्यक्रम में दिखा उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
गोड्डा, जून 20 -- पथरगामा प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, परसपानी में रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। आयोजित दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।दौड़ के उपरांत सभी प्रतिभागियों को योग एवं स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में रन फॉर यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.