रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी ने बताया कि योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 जून को सुबह 6:30 बजे मनोज सरकार स्टेडियम में 'रन फॉर योगा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे मनोज सरकार स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास व मुख्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन प्रतिभाग करेंगे। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व निकाली गई प्रभात फेरी जिला आयुर्वेदिक व यूना...