रन फॉर योगा में दिखा छात्रों का उत्साह
चक्रधरपुर, जून 20 -- चक्रधरपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के पूर्व लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए शुक्रवार को चक्रधरपुर में 'रन फॉर योगा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रखंड सह अंचलकर्मी तथा स्कूली छात्र छात्राओ ने भाग लिया। 'रन फॉर योगा' का शुभारंभ चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी और अंचलधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रन फॉर योगा चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से निकलकर अनुमंडल अस्पताल, चेकनाका, भगत सिंह चौक, पवन चौक से वापस प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से योग के महत्व का संदेश दिया और नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में रन फॉर योगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.