हापुड़, अप्रैल 4 -- शनिवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में रन फॉर नेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ में युवाओं के साथ-साथ समाज सेवी और गणमान्य नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन और उनके द्वारा समाज को दिए गए शिक्षा व समानता के संदेश पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अंकित गौतम, बलराम सिंह नागवंशी ,जोगेंद्र दास, टिंकू गौतम, अनिल कुमार, डालचंद, राजकुमार, मोहर सिंह, आदि उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.