जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। झारखंड सरकार वन विभाग के तत्वावधान में हाथियों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से "रन फॉर गजराज - दलमा मैराथन" का आयोजन किया गया। यह मैराथन दलमा पहाड़ की तराई स्थित शहरबेड़ा फुटबॉल मैदान से शुरू हुई और यहीं आकर समाप्त हुई।मैराथन का शुभारंभ क्षेत्र की विधायिका सविता महतो, जिले के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, गज परियोजना के उपनिदेशक सबा आलम अंसारी समेत कई अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।मैराथन दौड़ में मेंस और विमेंस दोनों श्रेणियों का आयोजन हुआ। लगभग 16 किलोमीटर लंबी यह दौड़ दलमा के तराई क्षेत्रों से होकर गुजरी और अंत में शहरबेड़ा फुटबॉल मैदान पर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में प्रथम से लेकर पाँचवें स्थान तक रहे प्रतिभागियों को नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.