अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महात्मा श्रवण कुमार की निर्वाण स्थली श्रवण धाम में आयोजित तीन दिवसीय श्रवण धाम महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धा, सांस्कृतिक चेतना एवं जनभागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला। तीसरे दिवस का शुभारंभ रन फॉर कल्चर (हाफ मैराथन) से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, छात्र छात्राओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता कर भारतीय संस्कृति, विरासत एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। श्रवण धाम से शिव बाबा तक (10 किमी) मार्ग पर मैराथन का आयोजन किया गया, वहीं समूहिक श्री हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा अवधी लोक नृत्य और बिरहा गायन का कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। लोक गायिका माला तिवारी ने अपनी टीम के साथ भव्य प्रस्तुति की। महोत्सव के दौरान आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.