कन्नौज, मार्च 28 -- कन्नौज, संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से कन्नौज पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रन फॉर एम्पावरमेंट महिला मैराथन का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यातायात कार्यालय पर संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में पुलिसकर्मियों, छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे शहर में महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मजबूत संदेश गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देना, उनकी सुरक्षा के प्रत...