रन फॉर एम्पावरमेंट में महिलाओं को किया जागरूक
उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान के तहत रन फॉर एम्पावरमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह, सफीपुर सीओ सोनम सिंह एवं सीओ लाइन विनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज की प्रगति का आधार है और ऐसे आयोजन उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। मैराथन दौड़ में पुलिस लाइन की महिला आरक्षियों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.