हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में कोरिया गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरिया गांव निवासी 62 वर्षीय भनकू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनके दो पुत्र हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। बताया गया कि भनकू को कानों से कम सुनाई देता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह सुबह करीब सात बजे शौच के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अचानक तेज गति से रन थ्रू ट्रेन आ गई। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के साले नरबीर मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.