रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
हरदोई, अगस्त 29 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ-बरेली रेलखंड की अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। कोरिया गांव निवासी नरेश वर्मा (52) का शव लखनऊ-बरेली रेलखंड की अप लाइन पर खंभा संख्या 1179/15 के पास मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नरेश वर्मा ने आत्महत्या की है या वह किसी कारणवश ट्रेन की चपेट में आ गए। समर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.