नई दिल्ली, मार्च 13 -- पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान सलमान अली आगा आजीबोगरीब तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौटे। ढाका में खेले जा रहे मुकाबले में वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे और अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे लेकिन बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन की चालाकी के चलते वह रन आउट हो गए। हालांकि वह खुश नहीं थे और पवेलियन लौटते समय गुस्से में नजर आए। उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास पहुंचते ही अपना हेलमेट और ग्लव्स भी फेंक दिया। सलमान अली के इस तरह आउट होने पर क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर 'खेल भावना' को लेकर बहस छिड़ गई है।मेहदी-सलमान के बीच हुई बहस ये घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई। ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने ऑन साइड की तरफ गेंद को धकेला। हालांकि गेंद की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, ऐसे में गेंदबाजी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.