नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच में रनों की सुनामी देखने को मिली। रांची में खेले गए मुकाबले में कुल 501 रन बने। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ पारियां खेली और गेंदबाजों की जमकर धुनाई। मैच के दौरान बहुत कम ऐसे मौके आए जब किसी ओवर में बाउंड्री नहीं लगी हो। वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में 20 छक्के लगाए तो वहीं भारत की ओर से 13 छक्के लगे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए। बड़ा लक्ष्य मिलने के बाद पहले ही ओवर में दो झटके लगने के कारण वेस्टइंडीज के लिए राह मुश्किल हो गई थी लेकिन शे होप और रदरफोर्ड ने शतकीय साझेदारी करके भारत से मैच छीन लिया। यह भी पढ़ें- मैच हारे तो कोच गंभीर ने पिच पर मढ़ा दोष, गेंदबाजों से चाहते हैं बेहतर प्रदर्शनमैच में बने 501 रन भारत ने रांची में पहले...