रांची, मई 8 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि डिगरी गांव के जराटोली में छह हाथियों के झुंड ने एक गरीब किसान के घर को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान घर में रखे धान, मड़ुआ और महुआ समेत कई सामान नष्ट हो गए। जानकारी के अनुसार, जराटोली निवासी बीचा पाहन के घर पर अचानक हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण मशाल और शोरगुल के सहारे उन्हें भगाने पहुंचे। इस दौरान हाथियों ने कच्चे मकान को तोड़ दिया। घटना के समय परिवार के लोग किसी तरह घर से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। बाद में ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से हाथियों को मेरोमबीर जंगल की ओर खदेड़ा। सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जोन कंडुलना और विधायक प्रतिनिधि सुरेश कोंनगाड़ी गांव पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.