रांची, मार्च 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के खूंटी-कोलेबिरा स्टेट हाईवे पर मरचा मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से टकराने के कारण हुआ। मृतक की पहचान तोरपा थाना क्षेत्र के टाटी नया टोली निवासी 17 वर्षीय रोशन बागे के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान गुफ़ू निवासी 16 वर्षीय अमन गुड़िया के रूप में की गई है। घायल युवक के अनुसार दोनों गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से पोकला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मरचा मोड़ के पास घुमावदार सड़क पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जोरदार टक्कर मारते हुए झाड़ियों में जा घुसी।हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों युवकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.