रनिया में सरहुल मिलन समारोह कल, तैयारी शुरू
रांची, मार्च 23 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड में 25 मार्च को प्रखंडस्तरीय ग्राम प्रधान एवं मुंडा समाज संरक्षण समिति की ओर से प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन रनिया बाजार टांड़ में किया जाएगा। इस दौरान नौ बजे प्रातः पहानों के द्वारा सामूहिक पूजा, दस बजे पहानों को सम्मानित कार्यक्रम, साढ़े दस बजे अतिथियों द्वारा सरहुल पर संदेश एवं मार्गदर्शन, साढ़े ग्यारह बजे सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। इसके बाद रनिया बाजार टांड़ से रनिया ब्लॉक मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.