रांची, मई 2 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में गुरुवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने तोरपा और रनिया प्रखंड के लिए विभागीय विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की। उन्होंने विभिन्न विभागों के लिए तीन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी, जो जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान में समन्वय करेंगे। नियुक्त प्रतिनिधियों में जेम्स मुंडा को तोरपा विद्युत विभाग, सुरेश कोनगाड़ी को रनिया वन और पर्यावरण विभाग तथा देवनाथ मघैया को रनिया विद्युत विभाग का प्रतिनिधि बनाया गया है। विधायक ने अपेक्षा जताई कि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में विभागीय कार्यों की निगरानी करेंगे और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...