रांची, अप्रैल 22 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड परिसर में बुधवार को तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया के द्वारा कल्याण विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से आदिवसी कलाकेंद्र एवं धुमकुरिया भवन के लिए दिये गये पारम्परिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान मांदर, नगाड़ा एवं बांसुरी सहित अन्य चीजों का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से जुड़ी हमारी आदिवासी संस्कृति केवल एक परम्परा ही नहीं है, बल्कि ये हमारी आत्मा की पहचान है। जो हमें आदिकाल से अपने पूर्वजों के द्वारा दिया गया है। इसे हमें सुरक्षित तरीक़े से बचाकर रखना चाहिये। इसके बिना हमारा आस्तित्व मिट जाएगा। मांदर की थाप, नगाड़ा का गूंज एवं बांसुरी का धुन हमारे विरासत, संघर्ष एवं गौरव की ब्याख्या करती है। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के पारम्परिक पाहन, ग्राम प...