रांची, मार्च 29 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के विभिन्न गिरजाघरों में रविवार को श्रद्धा एवं विधिविधान से खजूर रविवार मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के रनिया,तांबा, पिडुल, सोदे खाटंगा सहित अन्य गिरजाघरों में मसीही समुदाय के लोग खजूर की कोमल डाली लेकर गिरजघर पहुंचे। इसके बाद सभी गिरजाघरों में अपने अपने धर्मगुरुओं की अगुवानी में विशेष प्रार्थना अनुष्ठान किया गया। इसके बाद घर वापस पहुंचने के बाद मसीही समुदाय के लोग अपने अपने कब्रस्तान की साफ सफाई में जुट गया। ताकि ईस्टर पर्व के अवसर अपने मृत परिजनों की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि दिया जा सके। गौरतलब है कि पिछले लगभग एक महीने से मसीही समुदाय के लोगों द्वारा प्रभु ईसामसीह की याद में विशेष प्रार्थना उपवास किया जा रहा है जो चार फरवरी को समाप्त हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...