रनिया में बुखार से छह वर्षीय बच्ची की मौत, बहन गंभीर
गढ़वा, सितम्बर 12 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों वायरल बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच शुक्रवार को बनई गांव में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान बनई निवासी नारायण महतो की पुत्री अलका कुमारी के रूप में हुई है। वह प्राथमिक विद्यालय बनई में दूसरी कक्षा की छात्रा थी। वहीं, उसकी सगी बहन शिल्पा कुमारी भी गंभीर रूप से बीमार है। उसे सदर अस्पताल खूंटी में भर्ती कराया गया है। शिल्पा छठी कक्षा में पढ़ती है। परिजनों के अनुसार, अलका को पिछले दो दिनों से बुखार था। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा में मजदूरी कर रहे उसके पिता नारायण महतो घर लौट आए। बच्ची की मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में मातम पस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.