रांची, मार्च 16 -- रनिया, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को रनिया प्रखंड में संवाद कार्यक्रम के तहत नगर भवन परिसर में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रनिया प्रखंड अध्यक्ष जोन कंडुलना ने की, जबकि इसमें जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने सभी बीएलए को नियुक्ति पत्र वितरित किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान एक भी मतदाता का नाम सूची से छूटने नहीं देना है। इसके लिए सभी बीएलए को सक्रिय होकर कार्य करना होगा।इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि मनरेगा योजना को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है, जिससे ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.