रांची, फरवरी 14 -- रनिया, प्रतिनिधि। कोटांगेर स्थित पंचमुखी मंदिर प्रांगण में शनिवार को मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिमोहन सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी मंदिर निर्माण का वार्षिकोत्सव पूर्व की भांति धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने तय किया कि 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विधिवत यज्ञ-पूजा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन कराया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में वार्षिकोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन करने का निर्णय भी लिया गया। ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां समिति के सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.