रनिया में तालाब में डूबने से महिला की मौत
रांची, मई 18 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के तांबा पंचायत के तांबा मुखिया तालाब में सोमवार को डूबने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतक का पहचान तांबा बड़का टोली निवासी 31 वर्षीय गौरी भुईयां के रूप में किया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि गौरी अपनी एक नाबालिक बेटी के साथ स्थानीय मुखिया तालाब सोमवार की सुबह कपड़ा धोने के लिए गयी थी। इसी दौरान उसे मृगी का चक्कर आने के कारण वह तालाब में गिर गयी। साथ आई बेटी ने अपने टोला जाकर रोते हुए इसकी जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद आन- फानन में परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचे एवं महिला को मृत अवस्था में पाया। घटना की जानकारी रनिया पुलिस को दी गई। रनिया पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतिका के एक छह मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.