रांची, जनवरी 31 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार और शनिवार की देर रात एक विशालकाय जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचाया। हाथी ने लगभग आधा दर्जन गांवों में भ्रमण करते हुए कई घरों, फसलों और एक दुकान को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से पूरे इलाके में भय और अफरातफरी का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जंगली हाथी उलुंग जलप्रपात के रास्ते होते हुए उलुंग-रनिया मुख्य सड़क पर आ गया। उस समय बड़ी संख्या में पर्यटक छोटे-बड़े वाहनों से लौट रहे थे। अचानक सड़क पर हाथी के आ जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह शोरगुल कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। इसके बाद हाथी सेमरटोली पहुंचा, जहां उसने असैया तोपनो और मुकुट तोपनो के घरों को आंशिक र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.