रांची, अप्रैल 7 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। सोमवार की रात करीब 12 जंगली हाथियों का दल जयपुर, टालडा, ब्लंकेल जालांगाटोली सहित कई गांवों में घूमता रहा। हाथियों की मौजूदगी से दहशत में आए ग्रामीण पूरी रात मशाल, टॉर्च और अन्य साधनों के सहारे उन्हें गांव से बाहर खदेड़ने में जुटे रहे। बोंगतेल गांव में फसलों को भारी नुकसान:देर रात हाथियों का झुंड बोंगतेल गांव पहुंचा, जहां उन्होंने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हाथियों ने सुनील कण्डुलना, घसिया कण्डुलना, दिलबर कण्डुलना, कैलाश सिंह, मुंलेश्वर सिंह, बीरबल सिंह और जॉन कण्डुलना समेत कई किसानों के खेतों में लगी प्याज, लहसुन, बोदी, नैनुवा और करैला जैसी सब्जियों को रौंदकर पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.