रांची, जनवरी 8 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात करीब बारह बजे एक जंगली हाथी ने थाना क्षेत्र के रंगरोड़ी गांव में धावा बोलकर भारी उत्पात मचाया। हाथी ने गांव निवासी जसिंता तोपनो के घर को निशाना बनाते हुए घर की दीवार को तोड़ दिया और भीतर रखे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक तेज आवाज होने पर उनकी नींद खुली। जब वे घबराकर बाहर निकले तो घर के बगल में विशालकाय जंगली हाथी को देखकर भयभीत हो गए। परिजनों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मशाल, आवाज और अन्य तरीकों से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने में सफल रहे। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.