रांची, मई 6 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के छात्रों ने इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- छोटानागपुर राज प्लस टु विद्यालय का रिजल्ट तीनो संकायो में शत प्रतिशतपरीक्षा परिणाम एसएस 2 उच्च विद्यालय रनिया का आर्ट्स और साइंस दोनों में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। आर्ट्स में 141 परीक्षार्थियों में 132 प्रथम श्रेणी और 9 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। सुचित्रा कुमारी ने 448 (89.6%) अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। चंदू केरकेट्टा ने 445 (89%) अंक के साथ विद्यालय में दूसरा और जिले में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि संदीप महतो ने 428 (85%) अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस स्ट्रीम में पहली बार दो छात्रों ने परीक्षा दी और दोनों प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विकास सिंह ने 414 (...