रांची, अप्रैल 25 -- रनिया, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार द्वारा आयोजित पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना का आयोजन खेलगांव में किया गया था। जिसमें रनिया प्रखंड के बनई पंचायत को ग्रामसभा प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया बरदानी कण्डुलना को प्रशस्ति पत्र एवं चार लाख रुपए का चेक दिया गया।  मुखिया बरदानी कण्डुलना ने कहा कि यह पुरस्कार पंचायत के ग्रामीणों को समर्पित है। जिन्होंने पंचायत को ग्रामसभा के माध्यम से सशक्त करने में योगदान दिया है। पुरस्कार में मिले राशि को पंचायत के लोगों के सुझाव के अनुसार ही गांवों के विकास पर खर्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुखिया को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से किया सम्मानित मालूम हो कि इस दौरान तीन श्रेणी में पंचायतों का चयन कर पुरस्कार का वितरण किय...