रांची, अप्रैल 3 -- रनिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र का मरचा-रनिया-सोदे सड़क मार्ग इन दिनों दुर्घटना जोन में तब्दील होता जा रहा है। इस सड़क पर लगातार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क अच्छी होने के बावजूद जगह-जगह तीखे मोड़ और तेज रफ्तार हादसों की मुख्य वजह बन रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को तुंबुकेल घाटी बस्ती के एक तीखे मोड़ पर सब्जी लदी पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गयी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वाहन चालक को हल्की चोट आई है।एक दिन पहले ही हुआ था बड़ा हादसा:उल्लेखनीय है कि इसी सड़क के सरबो घाटी में गुरुवार को चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया था। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.