कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर देहात। रनियां कस्बे में मंटोरा पुल के पास कानपुर-औरैया हाई-वे पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार खाडे़राय का पुरवा थाना सचेंडी कानपुर निवासी एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देकर उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। सचेंडी थाना क्षेत्र के खाड़ेराय का पुरवा निवासी सत्ताइस वर्षीय अमित पुत्र छेदीलाल शनिवार को बेहटा में रहने वाले अपने मामा रामाधार के यहां गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। रनियां में मंटोरा ओवरब्रिज के आगे वह किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देकर उसे मेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.