कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के चिराना गांव में करीब पंद्रह साल से किराए के मकान में निवास कर रहे गुरसहायगंज कन्नौज के एक राज मिस्त्री ने सोमवार रात में संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। जानकारी हाने पर परिजन उसको फंदे से उतारने के बाद रनियां पीएचसी ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। ग्राम बनियानी थाना गुरसहायगंज कन्नौज का रहने वाला बयालीस वर्षीय अजय कुमार पुत्र राम अवतार राजमिस्त्री का काम करता था। पिछले पंद्रह साल से वह रनियां थाना क्षेत्र के चिराना गांव में नत्नी विमला व पुत्र विकास के साथ किराएकेमकान में निवास कर रहा था। शराब पीने का आदी होने के कारण उसका अक्सर विवाद होता रहता था। सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.