कानपुर, दिसम्बर 20 -- कानपुर देहात। रनियां कस्बे में विसायकपुर के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार सुबह बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।। कानपुर-इटावा हाईवे पर विसायकपुर रनियां के पास शनिवार सुबह कोहरे में बाइक सवार एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। लोगों से जानकारी मिलने पर रनियां थाने से एसआई देवेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशांत पाइक ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रनियां शिव नारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.