कानपुर, मई 15 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद की एसओजी और रनियां पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के पास छापेमारी करके 20 ड्रम में भरा करीब चार हजार लीटर खाद्य तेल बरामद किया है। पुलिस को फ्रंटियर फैक्ट्री के अवैध खाद्य तेल की जानकारी मिली थी,इस पर एसओजी और रनियां पुलिस ने एक हाता में छापा मारकर 20 ड्रम तेल बरामद किया है। पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। रनियां एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि पूरा तेल खाद्य विभाग की टीम को सुपुर्द किया गया है। उनकी जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...