कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां स्थित केएलएस कालेज में बीसीए, बीबीए व बीएससी के छात्रों ने होली मिलन समारोह अबीर-गुलाल लगाकर सराबोर दिखे। इस दौरान छात्र व शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। शनिवार को केएलएस कालेज रनियां में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराई गई गुझिया और हर्बल गुलाल का आनंद लिया। इसके बाद वे होली की छुट्टियों के लिए घर रवाना हो जाएगे। इस दौरान संरक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ल, प्राचार्य डा. कामता प्रसाद, प्रवक्ता डा. रोहिताश कुमार, राकेश दिवाकर, ताबिश रज्जाक, रामप्रकाश यादव, अमित कुमार, भूपेंद्र सिंह, अमित माथुर साथ उपस्थित रहे। केएलएस कालेज के प्राचार्य डा. अरविन्द मिश्र ने प्राचार्य डा. कामता प्रसाद शर्मा से फीता कटवाकर बुके देकर सम्मान किया। समारोह के दौरान ग़ुलाल लगाकर ए...