कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर देहात। होली के मौके पर मिलावटी खाद्य तेल का निर्माण व बिक्री रोकने के लिए शासन के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की 35 सदस्यीय टीम ने औद्योगिक क्षेत्र रनियां की चार आयल फैक्ट्रियों में छापा मारा। मध्यरात्रि के बाद तक चली छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में खाद्य तेल सीज करने के साथ ही नमूने संकलित कर परीक्षण के लिए भेजे गए। जिले में अब तक की हुई सबसे बड़ी कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में अफरा-तफरी रही। मुख्यमंत्री ने होली के मौके पर मिलावटी खाद्य पदार्थों व खाद्य तेल की बिकी पर नियंत्रण का सख्त निर्देश जारी किया है। इसी क्रम में लखनऊ से आई ज्वाइंट कमिश्नर हरी शंकर सिंह व डीसीएफ चंद्र किशोर की अगुवाई वाली 35 सदस्यीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र रनियां की आयल फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.