रनिंग स्टाफ के 662 नए पद मंजूर, 900 और पदों की होगी समीक्षा
प्रयागराज, जुलाई 24 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में रनिंग स्टाफ की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। गार्ड (गुड्स) और सहायक लोको पायलट (एएलपी) के स्वीकृत पदों की समीक्षा के बाद 662 नए पद बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा करीब 900 और पदों की समीक्षा जल्द किए जाने की जानकारी दी गई है। इससे लंबे समय से अतिरिक्त कार्यभार झेल रहे रनिंग कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी शुक्रवार को एनसीआरएमयू प्रयागराज मंडल की दूसरे दिन की स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक में दी गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूनियन के महामंत्री आरडी यादव की उपस्थिति और मंडल मंत्री डीएस यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- प्रयागराज रेल मंडल में 5793 पद खाली, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.