गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने रेलवे के रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि मंजूरी दे दी है। विनोद कुमार राय ने बताया कि महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत होने के कारण भत्तों में नियमानुसार बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। एनएफआईआर के महामंत्री डॉ एम राघवैय्या के नेतृत्व में रेलवे बोर्ड और वित्त मंत्रालय के साथ किए गए सफल संवाद के बाद बुधवार को इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने रेल मंत्रालय को अपनी सहमति पत्र भेज दिया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी। इससे हजारों लोको पायलटों और गार्डों को वित्तीय लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.