गया, अगस्त 13 -- ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की गया शाखा की ओर से गुरुवार को गया जंक्शन परिसर में रनिंग स्टाफ के विभिन्न मुद्दों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमित कुमार सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने रनिंग स्टाफ के ड्यूटी घंटे, विश्राम, कार्य परिस्थितियां, सुरक्षा, कैडर स्ट्रेंथ, पदोन्नति और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए व्यक्तिगत प्रयासों की अपेक्षा सामूहिक और संगठित आवाज अधिक प्रभावी होती है। उन्होंने कहा कि संगठन को किसी व्यक्ति या पद से जोड़कर देखने के बजाय रनिंग स्टाफ के अधिकारों के मंच के रूप में देखा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर लोको पायलटों ने दिया धरना बैठक में रनिंग स्टाफ से व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर सुरक्षित रेल संचा...