रनिंग ट्रैक न होने से परेशान मार्निंग वाकर्स
फतेहपुर, मई 24 -- फतेहपुर। शहर में रनिंग ट्रैक व ओपेन जिम की सुविधाओं की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। शहर के विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर रनिंग ट्रैक न होने से मॉर्निंग वाकरों, तैयारी करने वाले युवाओं और बुजुर्गों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया ओपेन जिम बदहाल स्थिति में हैं। सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए टहलने और दौड़ने पार्कों में पहुंचते हैं। लेकिन समुचित रनिंग ट्रैक न होने के कारण उन्हें कच्चे रास्तों या सड़कों पर दौड़ना पड़ता है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मार्निंग वाकरों का कहना है कि शहर में आधुनिक सुविधाओं वाले पार्कों की जरूरत लंबे समय से है लेकिन इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। तैयारी करने वाले यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.