रनिंग कर्मियों के रहने व भोजन की व्यवस्था करने की मांग
चक्रधरपुर, मई 13 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चक्रधरपुर के एडीआरएम (ओपी) अनूप पटेल से मुलाकात कर मंडल के रनिंग कर्मचारियों समेत अन्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह, कामरेड शिवजी शर्मा, ए के सिंह, ए आर राय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने टाटानगर, आदित्यपुर, चक्रधरपुर, सीनी, बंडामुंडा और जरुली में रनिंग कर्मियों के रहने व भोजन की उचित व्यवस्था करने की मांग की। उनका तर्क था कि जीडीसीई रिक्तयों के द्वारा चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद उन्हें इन स्थानों में भेजा जाता है, जहां उनके रहने और भोजन की उचित व्यवस्था नहीं है। मुरी से आने वाले लोको पायलटों के लिए रनिंग रुम में भोजन की व्यवस्था करने, आरएसओ विभाग में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.