मथुरा, मार्च 22 -- रविवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रनिंग कर्मचारियों ने किलोमीटर भत्ता (माइलेज अलाउंस) में अपेक्षित बढ़ोतरी न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एनसीआरईएस के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड के हालिया आदेश पर नाराज़गी जताई। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश में रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते में केवल 14.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि पूर्व में पे-कमीशन के निर्देशों के अनुसार महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर सभी भत्तों में स्वतः 25 प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए थी। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अन्य भत्तों में तो वृद्धि कर दी गई, लेकिन रनिंग किलोमीटर भत्ते में पूर्ण 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे उनमें असंतोष व्याप्त है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.