जमशेदपुर, जून 30 -- चक्रधरपुर मंडल रेल प्रशासन की ओर से रनिंग कर्मचारियों के नई तबादला नीति (जेपीओ) से आक्रोश भड़क रहा है। रेल प्रशासन को नए जेपीओ में सुधार करना चाहिए। रविवार को जुरुली में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस शाखा की बैठक में करीब दो सौ से अधिक रनिंग कर्मचारियों ने यह मुद्दा उठाया एवं नए जेपीओ को गलत बताकर पुराने जेपीओ पर तबादला एवं पोस्टिंग की व्यवस्था पुनः लागू करने की मांग की। नई व्यवस्था से ब्रांच लाइन के रनिंग कर्मचारियों को वर्षों प्रतीक्षा के बाद भी एैच्छिक लॉबी में तबादला का अवसर नहीं मिलेगा। इससे मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा ने कहा कि पुरानी ट्रांसफर नीति अधिक व्यावहारिक व न्याय संगत थी। मेंस कांग्रेस इस मुद्दे को चक्रधरपुर मंडल रेलवे में उठाएगी तथा नए जेपीओ में आवश्यक संशोधन अथवा पुरानी व्यवस्था बहाल...