प्रयागराज, मार्च 21 -- ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल प्रयागराज इकाई ने रनिंग स्टाफ के अलाउंस में हाल ही में किए गए संशोधन को लेकर कड़ा विरोध जताया है। एनसीआरईएस की ओर से शनिवार दोपहर प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट ने तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि जहां महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक पहुंचने पर अन्य केंद्रीय कर्मचारियों के भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई, वहीं रेलवे के रनिंग स्टाफ को महज करीब 14 प्रतिशत बढ़ोतरी देकर नजरअंदाज किया गया है। एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह के निर्देश पर संयुक्त महामंत्री आलोक सहगल, शाखा दो के शाखा सचिव अनिल कुमार, अखंड प्रताप सिंह, नागेंद्र श्रीवास्तव, रामराव समेत पचासों कर्मचारियों ने जंक्शन पर प्रदर्शन किया। बोले कि पहले भी रनिंग अलाउंस का संशोधन महंगाई भत्ते ...