वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। रनिंग अलाउंस 25 फीसदी बढ़ने से रेलकर्मियों में प्रसन्नता है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के लहरतारा स्थित मंडल कार्यालय में हुई बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि एनएफआईआर के पीएनएम पर विचार करते हुए रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। फाइल वित्त मंत्रालय के पास भेज दी गई है। भुगतान का आदेश जल्द आ जाएगा। बैठक में रामप्यारे शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, पीडी श्रीवास्तव, श्याम झा, मोहम्मद जावेद, राहुल कुमार, जितेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.