रनवे पर तकनीकी खराबी से एयर इंडिया की फ्लाइट ढाई घंटे लेट
लखनऊ, मई 26 -- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार देर रात रनवे पर पहुंचते ही अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे विमान समय पर उड़ान नहीं भर सका। बाद में इंजीनियरों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर खराबी दूर की, तब करीब ढाई घंटे बाद यह विमान गंतव्य रवाना हुआ। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से रात 8:25 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एयरलाइंस की फ्लाइट (एआई-1877) सोमवार रात अपने निर्धारित समय से लखनऊ एयरपोर्ट पर टेकऑफ के लिए जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि यह विमान रनवे पर पहुंच चुका था, तभी विमान के पायलट को अचानक उसमें तकनीकी समस्या का संदेह हुआ। उसने सूचना एटीसी को दी। बाद में विमान को वापस टैक्सी-वे पर लाया गया। वहीं, यात्रियों को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला तो वह दहशत में आ गए। इंजीनियरों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.