सोनभद्र, अप्रैल 12 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। रेणुकूट वन प्रभाग के म्योरपुर वन रेंज क्षेत्र के रनटोला जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। गर्मी की शुरुआत के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान हो रहा है। जंगल में पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से फैल रही है। इसके चलते छोटे पौधे नष्ट हो रहे हैं और वन्य जीवों का जीवन संकट में पड़ गया है। आग की भयावहता से घबराकर वन्य जीव इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।आश्रम मोड़-रेणुकूट मार्ग के पास लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे पूरा जंगल धू-धू कर जल रहा है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी है, लेकिन शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। गौरतलब है कि हर साल गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र में जंगलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.