हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई। नगर पालिका क्षेत्र के निकट बसे रद्धेपुरवा मोहल्ला में विद्युत शव दाह गृह का निर्माण कराया जाएगा। तहसील प्रशासन ने जमीन का चयन करके पालिका प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है। अब शासन से बजट मिलने का इन्तजार है। शहर में विद्युत शवदाह गृह की एक दशक से मांग चल रही है। विद्युत चालित शवदाह गृह बनवाने के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने भी शासन स्तर पर पहल की है। इसके बाद जमीन की तलाश शुरू हुई। हाल ही में रद्धेपुरवा में 0.89 हेक्टेयर क्षेत्रफल की जमीन उपयुक्त पाई गई। इसके बाद तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने स्थलीय सर्वे किया। फिर नगर पालिका प्रशासन को जमीन उपलब्ध कराई। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन मिल चुकी है। अब शासन स्तर से धनावंटन के लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी गई है। बजट मिलने के बाद कागजी औपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.