हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के निकट बसे रद्धेपुरवा मोहल्ला में विद्युत चालित शव दाह गृह का निर्माण कराया जाएगा। तहसील प्रशासन ने जमीन का चयन करके पालिका प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है। अब शासन से बजट मिलने का इन्तजार है। शहर में अभी तक विद्युत चालित शवदाह गृह का निर्माण नहीं हो सका है। बीते करीब एक दशक से इसके लिए मांग चल रही है। सांडी रोड किनारे मुक्तिधाम स्थल पर ही लोग अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचते हैं। विद्युत चालित शवदाह गृह बनवाने के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने भी शासन स्तर पर पहल की है। इसके बाद जमीन की तलाश शुरू हुई। हाल ही में रद्धेपुरवा में 0.89 हेक्टेयर क्षेत्रफल की जमीन उपर्युक्त पाई गई। इसके बाद तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने स्थलीय सर्वे किया। फिर नगर पालिका प्रशासन को...