रद्द हो ध्वस्तीकरण का आदेश; आजम की जौहर यूनिवर्सिटी के बचाव में सपा डेलीगेशन ने DM को ज्ञापन दिया
रामपुर, जुलाई 23 -- रामपुर की जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश को लेकर रामपुर में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विवि को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी अब कानूनी लड़ाई के साथ-साथ सड़क पर भी पूर्ण जोर आजमाइश करने में जुट गई है। इसी कड़ी मं 45 सदस्यीय सपा डेलीगेशन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में रामपुर पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को तोड़ने के आदेश पर तत्काल रोक लगवाते हुए उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।डीएम को सपा डेलीगेशन ने सौंपा ज्ञापन इस दौरान सपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल 45 विधायक, सांसद, जिलाध्यक्षों समेत पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर भी किए। ज्ञापन में कहा गया है कि जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में चल रही कार्यवाही अत्यंत संवेदनशील है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.