पाकुड़, सितम्बर 24 -- पाकुड़। पाकुड़ होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 13032 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर तक अप एवं डाउन दोनों तरफ से बाधित रहेगी। ट्रेन के रद्द होने से हावड़ा से पाकुड़ होते हुए जयनगर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पाकुड़ स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम ने बताया कि बिहार के मोकामा, राजेंद्र पुल, हथीदह जंक्शन, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में नए रेल पुल को डबल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 3 अक्टूबर तक चलने की संभावना है। निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिसमें पाकुड़ होकर जाने वाली हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस भी शामिल है। यह भी पढ़ें- दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द , यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी स्टेशन प्रबंधक ने पाकुड़ से जयनगर की ओर जाने वाले या...